BRABU : बिहार यूनिवर्सिटी के छात्र सीखेंगे डाटा एनालिसिस, UGC ने जारी किया नया Syllabus, यहां से करे डाउनलोड

 

BRABU : बिहार यूनिवर्सिटी के छात्र सीखेंगे डाटा एनालिसिस, UGC ने जारी किया नया Syllabus, यहां से करे डाउनलोड

BRABU : बिहार यूनिवर्सिटी के छात्र सीखेंगे डाटा एनालिसिस, UGC ने जारी किया नया Syllabus, यहां से करे डाउनलोड

BRABU Update 2022 : बिहार यूनिवर्सिटी समेत सभी युनिवर्सिटी में स्नातक की पढ़ाई करने वाले सभी छात्र अब डाटा एनालिसिस सीखेंगे।

यूजीसी ने यूनिवर्सिटी के लिए स्नातक का नया पाठ्यक्रम जारी किया है। इसको नई शिक्षा नीति के तहत बनाया गया है। यूजीसी ने कुलपतियों को भेजे पत्र में इसे लागू करने का निर्देश दिया है।

विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा दी जाएगी: 

यूजीसी के नए पाठ्यक्रम में स्नातक में पढ़ने वाले सभी विषयों के विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा दी जाएगी। उनमें नेतृत्व क्षमता भी विकसित की जाएगी। कॉलेजों में विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर की शिक्षा को अनिवार्य किया गया है।

डीएसडब्ल्यू प्रो. अभय कुमार सिंह ने बताया

बिहार यूनिवर्सिटी के डीएसडब्ल्यू प्रो. अभय कुमार सिंह ने बताया कि यूजीसी के नए पाठ्यक्रम को लागू करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी के सभी अंगों से प्रस्ताव पास होने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा।

विद्यार्थियों में लीडरशिप क्वालिटी को विकसित करेंगे

स्नातक में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता भी विकसित की जाएगी। नए पाठ्यक्रम में कहा गया है कि कॉलेजों के शिक्षक विद्यार्थियों में लीडरशिप क्वालिटी को विकसित करेंगे।

 रोजगार क्षेत्र में काफी फायदा

इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार के क्षेत्र में काफी फायदा होगा। इसके अलावा स्नातक के छात्रों के लिए कम्युनिकेशन स्किल की भी कक्षा चलेगी।

कक्षा में विद्यार्थियों को कोई अध्याय पढ़ाने के बाद उनका विश्लेषण कराया जाएगा और उसके बाद में उनकी राय पूछी जाएगी। विद्यार्थियों से विषयों पर उनके आइडिया भी लिए जाएंगे ।

क्रिएटिव राइटिंग की भी कक्षा लगेगी

यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में विद्यार्थियों के लिए क्रिएटिव राइटिंग की भी कक्षा लगेगी। स्नातक की पढ़ाई के नए मॉडल में विद्यार्थियों के लिए सृजनात्मक लेखन अनिवार्य किया गया है।

यूजीसी का कहना है कि क्रिएटिव राइटिंग की कला आने से उनमें अभिव्यक्ति करने की शैली आती है। क्रिएटिविटी सेक्शन में सृजनात्मक लेखन के साथ समस्याओं को सुलझाने का तरीका बताया जाएगा।

पर्यावरण के प्रति बनाए जाएंगे सजग

स्नातक के विद्यार्थियों को पर्यावरण के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्हें पर्यावरण को संरक्षित करने के प्रति सजग भी बनाया जाएगा।

कॉलेजों में स्नातक के विद्यार्थियों से पौधरोपण और बागवानी भी कराई जाएगी। भूगोल की कक्षा में विद्यार्थियों को वातावरण के बदकलाव के कारणों के बारे में बताया जाएगा।

यूनिवर्सिटी में चलेगा एबिलिटी एन्हांसमेंट कोर्स

बिहार यूनिवर्सिटी सहित सभी विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए एबिलिटी एन्हांसमेंट कोर्स चलाया जाएगा। इसमें छात्रों को भारतीय भाषा और अंग्रेजी भाषा दोनों सिखाई जाएगी।

कोर्स में विद्यार्थियों को भाषा को बोलना, लिखना और पढ़ना सिखाया जाएगा। इस कोर्स में एमआईएल और अंग्रेजी पर विशेष जोर दिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

BRABU Practical Exam : स्नातक पार्ट- 1 और पार्ट 3 की प्रैक्टिकल परीक्षा आज से, तीन लाख छात्र होंगे शामिल

BRABU Special Exam: स्नातक पार्ट वन की जल्द होगी स्पेशल परीक्षा, रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां जाने सभी डिटेल्स

BRABU Degree: बिहार यूनिवर्सिटी में डिग्री के लिए छात्रों को अब नहीं देनी होगी मार्क्सशीट, डिग्री के लिए नहीं लगेगा लंबा समय, जाने क्या है अपडेट