BRABU UG PG Admission: बड़ा खबर ! पीजी में होगा आनस्पाट नामांकन, स्नातक सत्र 2022-25 के लिए खुलेगा आवेदन पोर्टल, यहां जाने पूरी डिटेल्स

 

BRABU UG PG Admission: बड़ा खबर ! पीजी में होगा आनस्पाट नामांकन, स्नातक सत्र 2022-25 के लिए खुलेगा आवेदन पोर्टल, यहां जाने पूरी डिटेल्स

AddText 05 14 09.41.29

BRABU UG PG Admission 2022 : बिहार यूनिवर्सिटी में पीजी सत्र 2021-23 में रिक्त रह गईं सीटों को भरने के लिए आनस्पाट नामांकन होगा। करीब दो हजार सीटों पर नामांकन के लिए आनस्पाट राउंड की प्रक्रिया होगी।

कुलपति प्रो. हनुमान प्रसाद पांडेय ने सोमवार को अनुमति दी

इसके लिए कुलपति प्रो. हनुमान प्रसाद पांडेय ने सोमवार को अनुमति दी है। उन्होंने आदेश दिया है कि पीजी में आनस्पाट नामांकन होगा। इससे पहले विद्यार्थियों को एडिट करने का विकल्प दिया जाएगा।

स्नातक के लिए खुलेगा आवेदन पोर्टल

स्नातक के लिए दो नए कालेजों को सरकार से मान्यता मिली है। ऐसे में नए आवेदन के लिए पोर्टल खुलेगा। अबतक मेधा सूची में नहीं आ पाने वाले विद्यार्थी अपने आवेदन को इस क्रम में एडिट भी कर पाएंगे।

नामांकन के लिए विद्यार्थियों को 10 दिनों का समय

नामांकन के लिए विद्यार्थियों को 10 दिनों का समय दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों कोर्स में नामांकन के लिए यह अंतिम मौका होगा। इसके बाद किसी भी शर्त पर मौका नहीं दिया जाएगा।

यूएमआइएस कोआर्डिनेटर प्रो. टीके डे ने कहा

कालेजों को कहा गया है कि इसकी तैयारी कर लें। आनस्पाट राउंड में एडिट के विकल्प पर कोटि को ध्यान में रखकर ही नामांकन लेना है। यूएमआइएस कोआर्डिनेटर प्रो. टीके डे ने कहा कि पीजी में चार-पांच विषयों में काफी कम सीटें रिक्त हैं और उनमें आवेदकों की संख्या अधिक है।

आर्ट के विद्यार्थी अपने ही संकाय के बिना प्रायोगिक वाले विषय का चयन करें

वहीं अन्य विषयों में सीटें रिक्त हैं। ऐसे में विद्यार्थी बिना प्रायोगिक वाले विषयों का विकल्प दे सकेंगे। साइंस के विद्यार्थियों को आर्ट व वाणिज्य संकाय में जाने की छूट रहेगी। वहीं वाणिज्य के विद्यार्थी स्वयं व आर्ट संकाय में और आर्ट के विद्यार्थी अपने ही संकाय के बिना प्रायोगिक वाले विषय का चयन करेंगे।



Comments

Popular posts from this blog

BRABU Practical Exam : स्नातक पार्ट- 1 और पार्ट 3 की प्रैक्टिकल परीक्षा आज से, तीन लाख छात्र होंगे शामिल

BRABU Special Exam: स्नातक पार्ट वन की जल्द होगी स्पेशल परीक्षा, रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां जाने सभी डिटेल्स

BRABU Degree: बिहार यूनिवर्सिटी में डिग्री के लिए छात्रों को अब नहीं देनी होगी मार्क्सशीट, डिग्री के लिए नहीं लगेगा लंबा समय, जाने क्या है अपडेट