BRABU UG Admission: स्नातक सत्र 2022-25 और पीजी में खाली सीटों पर नामांकन के लिए आज होगा फैसला, कुलपति करेंगे फैसला, जाने डिटेल्स ।

 BIHAR UNIVERSITY MUZAFFARPUR

BRABU UG Admission: स्नातक सत्र 2022-25 और पीजी में खाली सीटों पर नामांकन के लिए आज होगा फैसला, कुलपति करेंगे फैसला, जाने डिटेल्स


BRABU UG Admission 2022 : बिहार यूनिवर्सिटी BRABU छोड़कर 48 हजार विद्यार्थी दूसरे विश्वविद्यालय में नामांकन लेने चले गए हैं। इन विद्यार्थियों ने मेधा सूची में नाम आने बाद भी स्नातक पार्ट-1 में दाखिला नहीं लिया।

यूनिवर्सिटी ने चार बार मेधा सूची निकालकर एक लाख 44 हजार विद्यार्थियों के नाम जारी किए। लेकिन, 96 हजार विद्यार्थियों ने ही अब तक दाखिला लिया है।

1.57 लाख विद्यार्थियों ने ही किया है आवेदन 

यूनिवर्सिटी में दो लाख सीटों के लिए एक लाख 57 हजार विद्यार्थियों ने ही आवेदन किया। इस हिसाब से 43 हजार सीटों के लिए कोई आवेदन ही नहीं किया गया है। विवि सीटों को भरने के लिए लगातार मेधा सूची जारी कर रही है।

इसके बाद भी विद्यार्थी सभी विषयों में दाखिला नहीं ले रहे हैं। पिछले चार वर्ष में स्नातक की तीन लाख से अधिक सीटें खाली रह गईं।

स्नातक के अलावा पीजी में भी सीटें खाली

स्नातक के अलावा पीजी में भी सीटें खाली रह जा रही हैं। पीजी में इस बार भी 1700 छात्रों ने मेधा सूची निकलने के बाद भी दाखिला नहीं लिया। हालांकि, पिछले वर्ष कुछ कॉलजों में पीजी में सीट से अधिक दाखिला लेने की भी शिकायत सामने आई थी। इस पर आडिट भी हुई है।

आज पांचवीं लिस्ट पर लिया जाएगा फैसला

बिहार यूनिवर्सिटी में स्नातक की पांचवीं मेधा सूची जारी होगी या नहीं इस पर सोमवार को कुलपति प्रो. हनुमान प्रसाद पांडेय फैसला करेंगे।

यूएमआईएस कोऑर्डिनेटर प्रो. टीके डे ने बताया

यूएमआईएस कोऑर्डिनेटर प्रो. टीके डे ने बताया कि हमलोगों ने अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर ली है। कुलपति का जो भी आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा।

कोऑर्डिनेटर ने बताया कि कुलपति अगर स्पॉट राउंड के लिए कहेंगे तो उस आधार पर कॉलेजों में नामांकन शुरू होगा। लेकिन, इससे पहले कॉलेजों को बताना होगा कि उनके यहां किस विषय में कितनी सीट खाली हैं। कॉलेजों की इसकी सूची विवि भेजनी होगी।

Comments

Popular posts from this blog

BRABU Special Exam: स्नातक पार्ट वन की जल्द होगी स्पेशल परीक्षा, रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां जाने सभी डिटेल्स

BRABU Practical Exam : स्नातक पार्ट- 1 और पार्ट 3 की प्रैक्टिकल परीक्षा आज से, तीन लाख छात्र होंगे शामिल

BRABU Degree: बिहार यूनिवर्सिटी में डिग्री के लिए छात्रों को अब नहीं देनी होगी मार्क्सशीट, डिग्री के लिए नहीं लगेगा लंबा समय, जाने क्या है अपडेट