BIHAR UNIVERSITY MUZAFFARPUR

BRABU UG Admission : स्नातक सत्र 2022-25 के 1 लाख सीटों पर अब भी नामांकन बाकी, इस दिन होगा फैसला खाली सीटों पर स्पॉट एडमिशन होगा या नहीं

BRABU UG Admission 2022-25 : बिहार यूनिवर्सिटी के स्नातक पार्ट वन में एक लाख चार हजार सीटों पर दाखिला होना बाकी है।

यूनिवर्सिटी के यूएमआईएस कोऑर्डिनेटर प्रो. टीके डे ने बताया

इन सीटों पर दाखिलों के लिए सोमवार को फैसला लिया जाएगा। यूनिवर्सिटी के यूएमआईएस कोऑर्डिनेटर प्रो. टीके डे ने बताया कि स्नातक की बची हुई सीटों की फाइल कुलपति के पास भेजी जाएगी।

वहां से आदेश होने के बाद आगे एडमिशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। स्नातक पार्ट वन में एक लाख चार हजार सीटों पर दाखिला होना बाकी।

स्नातक में 111 कॉलेजों की दो लाख सीटों पर दाखिला लिया जाना

बिहार यूनिवर्सिटी में स्नातक नामांकन के लिए चार मेधा सूची निकालने के बाद 96 हजार सीटें ही फुल हो सकी हैं। स्नातक में 111 कॉलेजों की दो लाख सीटों पर दाखिला लिया जाना है।

फिर से वद्यार्थियों को आवेदन में एडिट का विकल्प

सीटों के नहीं भरने पर बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी ने फिर से वद्यार्थियों को आवेदन में एडिट का विकल्प देकर उनका दाखिला लेने की तैयारी में है।

Comments