BRABU TDC PART 3 EXAM DATE : स्नातक सत्र 2019-22 के पार्ट 3 की परीक्षा की तिथि जारी, यहां जानें कब से शुरू होगी परीक्षा।

 BIHAR UNIVERSITY MUZAFFARPUR

BRABU TDC PART 3 EXAM DATE : स्नातक सत्र 2019-22 के पार्ट 3 की परीक्षा की तिथि जारी, यहां जानें कब से शुरू होगी परीक्षा 


BRABU TDC PART 3 EXAM DATE : बिहार यूनिवर्सिटी ने स्नातक सत्र 2019-22 के थर्ड पार्ट की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। फॉर्म 5 दिसंबर से भरे जाएंगे। 12 दिसंबर तक बिना विलंब शुल्क के, जबकि 14 से 16 तक 200 रुपए विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरा जाएगा।

परीक्षा 26 दिसंबर से शुरू होगी

परीक्षा 26 दिसंबर से शुरू होगी। सेशन समय पर रखने के लिए उद्देश्य से 2022 की परीक्षा इस साल शुरू हो जाएगी। हालांकि, यह परीक्षा अगले साल जनवरी तक चलेगी। BRABU TDC PART 3 EXAM DATE फरवरी के अंतिम या मार्च के पहले सप्ताह में परिणाम जारी किया जाएगा। परीक्षा कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा।

प्रतिकुलपति प्रो. रवींद्र कुमार ने कहा

प्रतिकुलपति प्रो. रवींद्र कुमार ने कहा, फॉर्म भरने का पत्र जारी किया गया है। सत्र 2019-22 के द्वितीय वर्ष की परीक्षा में जिन छात्रों का रिजल्ट पेंडिंग है या वे प्रमोटेड हैं। उन सभी छात्रों को भी परीक्षा फार्म भरने का मौका दिया जाएगा।

परीक्षा में 85 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे

सत्र 2018-21 तृतीय वर्ष में जीएस की परीक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थी केवल इसी पेपर का फार्म भरेंगे। परीक्षा में 85 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इसके अलावा 15 हजार प्रमोटेड व अनुतीर्ण स्टूडेंट भी फॉर्म भरेंगे।

पांच जिलों में करीब 50 केंद्र बनाए जाएंगे

परीक्षा को लेकर पांच जिलों में करीब 50 केंद्र बनाए जाएंगे। अंगीभूत व संबद्ध कालेजों के प्राचार्यों को तय अवधि में फॉर्म भरवाने को कहा गया है। सत्र नियमित करने के लिए तिथि आगे नहीं बढ़ेगी।

Comments

Popular posts from this blog

BRABU Practical Exam : स्नातक पार्ट- 1 और पार्ट 3 की प्रैक्टिकल परीक्षा आज से, तीन लाख छात्र होंगे शामिल

BRABU Special Exam: स्नातक पार्ट वन की जल्द होगी स्पेशल परीक्षा, रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां जाने सभी डिटेल्स

BRABU Degree: बिहार यूनिवर्सिटी में डिग्री के लिए छात्रों को अब नहीं देनी होगी मार्क्सशीट, डिग्री के लिए नहीं लगेगा लंबा समय, जाने क्या है अपडेट