BRABU Special Exam : स्नातक सत्र 2020-23 के पार्ट 1 की विशेष परीक्षा के लिए मिली स्वीकृति, जाने कब भरा जाएगा फॉर्म

 BRABU

BRABU Special Exam : स्नातक सत्र 2020-23 के पार्ट 1 की विशेष परीक्षा के लिए मिली स्वीकृति, जाने कब भरा जाएगा फॉर्म


BRABU TDC Part 1 Special Exam 2022 : बिहार यूनिवर्सिटी के स्नातक सत्र 2020-23 के 20 हजार विद्यार्थियों की विशेष परीक्षा को लेकर निर्णय हो गया है।

कुलपति से आदेश मिलने के बाद परीक्षा

सोमवार को कुलपति प्रो. हनुमान प्रसाद पांडेय के आवासीय कार्यालय पर हुई परीक्षा बोर्ड की बैठक में इसको स्वीकृति मिल गई है। कुलपति से आदेश मिलने के बाद परीक्षा विभाग ने आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। BRABU Special Exam 2022

परीक्षा नियंत्रक डा. संजय कुमार ने बताया

परीक्षा नियंत्रक डा. संजय कुमार ने बताया कि पहले इन विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। इसके बाद उनसे परीक्षा फार्म भरवाया जाएगा। इसके अलावा बैठक में एमएड की प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी करने की भी स्वीकृति मिल गई।

सप्ताह एमएड की प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा

इसी सप्ताह एमएड की प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। इसके बाद नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। बताया गया कि होम्योपैथी कोर्स में एक पेपर का नाम परिवर्तित किया गया है। उन्होंने बताया कि रेमुनरेशन समेत अन्य कई लंबित मामलों को भी बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। BRABU Special Exam 2022

Comments

Popular posts from this blog

BRABU Special Exam: स्नातक पार्ट वन की जल्द होगी स्पेशल परीक्षा, रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां जाने सभी डिटेल्स

BRABU Practical Exam : स्नातक पार्ट- 1 और पार्ट 3 की प्रैक्टिकल परीक्षा आज से, तीन लाख छात्र होंगे शामिल

BRABU Degree: बिहार यूनिवर्सिटी में डिग्री के लिए छात्रों को अब नहीं देनी होगी मार्क्सशीट, डिग्री के लिए नहीं लगेगा लंबा समय, जाने क्या है अपडेट