BRABU : बिहार यूनिवर्सिटी में P.Hd. के लिए लागू होगा नया रेगुलेशन, यहां पढ़ें रजिस्ट्रार ने क्या कुछ कहा

 BIHAR UNIVERSITY MUZAFFARPUR

BRABU : बिहार यूनिवर्सिटी में P.Hd. के लिए लागू होगा नया रेगुलेशन, यहां पढ़ें रजिस्ट्रार ने क्या कुछ कहा


BRABU PHD UPDATE : बिहार यूनिवर्सिटी समेत सूबे के सभी विश्वविद्यालयों में पीएचडी के लिए यूजीसी का नया रेगुलेशन 2022 लागू होगा।

यूजीसी से फाइल आने के बाद इसे राजभवन को भेजा जायेगा। इसकी जानकारी उच्च शिक्षा के सलाहकार प्रो. एनके अग्रवाल ने दी। बताया कि बिहार के सभी यूनिवर्सिटी में अभी रेगुलेशन 2016 से पीएचडी कराई जा रही है।

2019 और 2020 बैच के छात्र पीएचडी कर रहे

बिहार यूनिवर्सिटी में अभी 2019 और 2020 बैच के छात्र पीएचडी कर रहे हैं। 2020 बैच के छात्रों का कोर्स वर्क चल रहा है तो 2019 बैच के छात्रों का रिसर्च शुरू हुआ है।

बिहार यूनिवर्सिटी में यूजीसी का रेगुलेशन 2016 वर्ष 2019 से लागू किया गया

यूजीसी ने वर्ष 2017 में रेगुलेशन 2016 लागू किया था। इसके बाद वर्ष 2020 में रेगुलेशन 2018 लागू किया गया, लेकिन यह रेगुलेशन बिहार के विश्वविद्यालयों में नहीं लागू हुआ। बिहार यूनिवर्सिटी में यूजीसी का रेगुलेशन 2016 वर्ष 2019 से लागू किया गया है।

इससे पहले बिहार यूनिवर्सिटी में रेगुलेशन 2009 से पीएचडी कराई जा रही थी। बिहार यूनिवर्सिटी में जितने भी अतिथि शिक्षकों की बहाली हुई उनमें से ज्यादातर की पीएचडी 2009 रेगुलेशन से ही है।

बिहार यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रो. राम कृष्ण ठाकुर ने बताया

बिहार यूनिवर्सिटी में अभी पैट 2021 की परीक्षा होनी है। इसके लिए 2300 आवेदन आये हुए हैं। यह परीक्षा अभी किस रेगुलेशन से होगी, इसके बारे में विवि ने कोई फैसला नहीं किया है। बिहार यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रो. राम कृष्ण ठाकुर ने बताया कि निर्देश का पालन किया जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

BRABU Special Exam: स्नातक पार्ट वन की जल्द होगी स्पेशल परीक्षा, रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां जाने सभी डिटेल्स

BRABU Practical Exam : स्नातक पार्ट- 1 और पार्ट 3 की प्रैक्टिकल परीक्षा आज से, तीन लाख छात्र होंगे शामिल

BRABU Degree: बिहार यूनिवर्सिटी में डिग्री के लिए छात्रों को अब नहीं देनी होगी मार्क्सशीट, डिग्री के लिए नहीं लगेगा लंबा समय, जाने क्या है अपडेट