BRABU : स्नातक सत्र 2019-22 के पार्ट – 2 और PG 2nd सेमेस्टर में इतने नंबर से फेल छात्रों को मिल सकता है ग्रेस नंबर, फैसला जल्द, यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स

 BRABU UG Part 2 Result 2019-22

BRABU : स्नातक सत्र 2019-22 के पार्ट – 2 और PG 2nd सेमेस्टर में इतने नंबर से फेल छात्रों को मिल सकता है ग्रेस नंबर, फैसला जल्द, यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स


BRABU UG PG Result 2022 : बिहार यूनिवर्सिटी के परीक्षा बोर्ड की बैठक सोमवार को हुई। इसमें पांच एजेंडों पर चर्चा की गई। बताया कि एमएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट तीन दिनों में जारी कर दिया जाएगा। उसी के साथ यूजी और पीजी के रिजल्ट पर भी विचार हुआ।

एमएड की प्रवेश परीक्षा अगस्त में ही हुई थी। इसके अलावा परीक्षा बोर्ड की पिछली बैठक के प्रस्तावों को पास किया गया।

परीक्षा बोर्ड की बैठक में इन बातों पर सहमति नहीं

परीक्षा बोर्ड की बैठक में एक नंबर से फेल छात्रों को ग्रेस नंबर देने की बात उठी लेकिन, इस पर सहमति नहीं बन सकी। तय किया गया कि इस मामले को कुलपति के पास भेजा जाएगा।

पीजी और पार्ट-2 में जो छात्र एक या दो नंबर से फेल हैं उन्हें कुछ ग्रेस अंक देकर पास

वहां से जो आदेश आएगा, उसे लागू किया जाएगा। परीक्षा विभाग का प्रस्ताव था कि पीजी और पार्ट-2 में जो छात्र एक या दो नंबर से फेल हैं उन्हें कुछ ग्रेस अंक देकर पास किया जाए।

कॉपी जांच की राशि 18 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये

इस प्रस्ताव पर अन्य सदस्यों ने कहा कि ग्रेस अंक देने पर हाईकोर्ट का जो आदेश है उसका ही पालन हो । बैठक में कॉपी जांच की राशि 18 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये करने का प्रस्ताव दिया गया। इसके अलावा कॉपी जांच में जो कर्मचारी स्थानीय हैं उन्हें भी 100 रुपये भत्ता देने का प्रस्ताव रखा गया।

बैठक में एमडी होम्योपैथी में रिसर्च मेथोडोलॉजी एंड बायोस्टेटिक्स एंड हिस्ट्री मेडिसिन का नाम बदल कर रिसर्च मेथोडोलॉजी एंड बायोस्टेटिक्स कर दिया गया।

बैठक में मौजूद

बैठक में प्रति कुलपति प्रो. रवींद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार, डीन सोशल साइंस प्रो. अजीत कुमार, डीन कॉमर्स प्रो. रवि, डीन साइंस प्रो. मुमाजुद्दीन और डीन मानवीकी डॉ. एसके पॉल मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

BRABU Practical Exam : स्नातक पार्ट- 1 और पार्ट 3 की प्रैक्टिकल परीक्षा आज से, तीन लाख छात्र होंगे शामिल

BRABU Special Exam: स्नातक पार्ट वन की जल्द होगी स्पेशल परीक्षा, रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां जाने सभी डिटेल्स

BRABU Degree: बिहार यूनिवर्सिटी में डिग्री के लिए छात्रों को अब नहीं देनी होगी मार्क्सशीट, डिग्री के लिए नहीं लगेगा लंबा समय, जाने क्या है अपडेट