BRABU : स्नातक सत्र 2018-21 के 500 छात्राओं के कन्या उत्थान योजना का आवेदन रद्द, जाने क्या है कारण
BRABU : स्नातक सत्र 2018-21 के 500 छात्राओं के कन्या उत्थान योजना का आवेदन रद्द, जाने क्या है कारण

BRABU: बिहार यूनिवर्सिटी में 500 छात्राओं का रजिस्ट्रेशन नंबर गलत पाया गया है। कन्या उत्थान के लिए आए आवेदनों के सत्यापन में यह गड़बड़ी पकड़ में आई है। रजिस्ट्रेशन नंबर गलत होने के बाद इन छात्राओं के आवेदन रद्द कर दिए गए हैं।
मार्क्सशीट पर रजिस्ट्रेशन से बीच के अल्फाबेट गायब
इन सभी छात्राओं की मार्क्सशीट पर रजिस्ट्रेशन नंबर से बीच के अल्फाबेट गायब हैं। ये सभी छात्राएं सत्र 2018-21 सत्र की हैं। इस सत्र में 19 हजार छात्राएं पास हुईं थी।
मार्क्सशीट पर रजिस्ट्रेशन नंबर गलत होने से इनके आवेदन को खारिज कर दिया गया। विवि में कन्या उत्थान योजना से जुड़े कर्मचारियों ने बताया कि परीक्षा विभाग से टीआर मंगाकर इन मार्क्सशीट की जांच कराई गई। टीआर में रजिस्ट्रेशन नंबर सही है, लेकिन मार्क्सशीट में नंबर गलत बता रहा है।
बीआरएबीयू के डीएसडब्ल्यू प्रो. अभय कुमार सिंह ने बताया
कन्या उत्थान की राशि के लिए छात्राओं को मार्क्सशीट जमा करनी पड़ती है। जिस सत्र की छात्राओं के मार्क्सशीट गलत पाए गए हैं, उन्हें इस बार से 50 हजार रुपये मिलने थे। बीआरएबीयू के डीएसडब्ल्यू प्रो. अभय कुमार सिंह ने बताया कि इस बारे में परीक्षा विभाग से बात की जाएगी। उसके बाद कोई फैसला लिया जाएगा।
छात्राएं परेशान, कर्मचारी हो रहे हैरान
मार्क्सशीट पर गलत रजिस्ट्रेशन नंबर रहने से छात्राएं परेशान हैं। वह लगातार इसके लिए विवि की दौड़ लगा रही हैं। उधर, कर्मचारी हैरान हैं कि बाकी 19 हजार छात्राओं में 18 हजार 500 के रजिस्ट्रेशन नंबर सही है। सिर्फ 500 के गलत कैसे है।
यूनिवर्सिटी से जुड़े कर्मचारियों ने बताया कि परीक्षा विभाग से पुष्टि के बाद ही इन छात्राओं के दस्तावेज आगे बढ़ाए जाएंगे। परीक्षा विभाग से पूछा जाएगा कि मार्क्सशीट में अंकित रजिस्ट्रेशन नंबर में गड़बड़ी किसकी चूक से हुई है या कोई अन्य मामला है। वहीं, इसके सुधार के लिए क्या किया जा सकता है।
कई बार सामने आ चुकी है रजिस्ट्रेशन में गड़बड़ी
रजिस्ट्रेशन में गड़बड़ी की शिकायत कई बार सामने आ चुकी है। कॉमर्स के एक छात्र का रजिस्ट्रेशन नंबर गलत पाया गया था।
कॉमर्स विभाग के एक कर्मचारी ने छात्र को अवैध तरीके से गलत रजिस्ट्रेशन नंबर दे दिया था। दो महीने पहले मोतिहारी के आयुर्वेद कालेज के 65 छात्रों को गलत तरीके से रजिस्ट्रेशन नंबर दे दिए गए थे।
12 डिजिट का होता है रजिस्ट्रेशन नंबर
सत्र 2018-21 में रजिस्ट्रेशन नंबर 12 डिजिट का होता था। इसमें शुरू व अंत में न्यूमेरिक और बीच में अल्फाबेट होते थे। इससे रजिस्ट्रेश नंबर की डुप्लीकेसी नहीं की जा सकती थी।
हालांकि, बिहार यूनिवर्सिटी में अब 15 अंकों का रजिस्ट्रेशन नंबर कर दिया गया है। नए रजिस्ट्रेशन नंबर को सत्र 2019-22 से शुरू किया गया है।
Comments
Post a Comment