CTET EXAM : बड़ी खबर! सीटीईटी फॉर्म भरने के 8वें दिन ही राज्य के सभी परीक्षा केंद्रों की सीटें फुल, परीक्षार्थियों ने सीबीएसई से की यह बड़ी मांग |
सीटीईटी फॉर्म भरने के 8वें दिन ही राज्य के सभी परीक्षा केंद्रों की सीटें फुल, परीक्षार्थियों ने सीबीएसई से की यह बड़ी मांग

आओ-पहले पाओ के आधार परीक्षा केंद्र
फॉर्म भरने के आठवें दिन ही बिहार की सारी सीटें भर गई हैं। अब परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र बढ़ाने की मांग कर रहे है। ज्ञात हो की इस बार पूरे देश में CTET EXAM 2022 के लिए सभी राज्यों के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या निर्धारित कर दी गयी है। CBSE पहले आओ-पहले पाओ के आधार परीक्षा केंद्र दे रहा है।
पटना में 1, 76, 439 परीक्षार्थी की संख्या निर्धारित की गयी
बिहार में इस बार 7 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जिसमें से पटना, मुजफ्फरपुर, गया, दरभंगा, आरा, भागलपुर, समस्तीपुर जिला शामिल है। इस संबंध में टीचर्स एकेडमी ग्रुप के फाउंडर शिवम प्रियदर्शी ने CBSE को मेल के माध्यम से पत्र भेजकर बिहार में परीक्षा केंद्र की संख्या बढ़ाने की मांग की है।
बिहार में 2,44,284 परीक्षार्थी के बैठने की क्षमता
इस बार बिहार में 2,44,284 CTET परीक्षार्थी के बैठने की क्षमता निर्धारित की गयी है। पटना में 1,76,439, मुजफ्फरपुर में 12018, दरभंगा में 12018, समस्तीपुर 4370, आरा में 8740, भागलपुर में 17589 तो, वहीं गया में 13110 परीक्षार्थी की संख्या निर्धारित की गयी है.
Comments
Post a Comment