BSEB : बिहार बोर्ड के छात्र अंकपत्र में सुधार के लिए अब किसी भी क्षेत्रीय कार्यालय में कर सकते है आवेदन, जानें पूरी डिटेल्स

 

BSEB : बिहार बोर्ड के छात्र अंकपत्र में सुधार के लिए अब किसी भी क्षेत्रीय कार्यालय में कर सकते है आवेदन, जानें पूरी डिटेल्स

BSEB : बिहार बोर्ड के छात्र अंकपत्र में सुधार के लिए अब किसी भी क्षेत्रीय कार्यालय में कर सकते है आवेदन, जानें पूरी डिटेल्स

PATNA: बिहार बोर्ड यानि BSEB ने प्रमंडलवार क्षेत्रीय कार्यालय में आवेदन करने की बाध्यता को खत्म कर दिया है।

अब मैट्रिक और इंटर के विद्यार्थी राज्य के नौ प्रमंडल के किसी भी क्षेत्रीय कार्यालय में डॉक्यूमेंट में सुधार करने तथा डुप्लीकेट डाक्यूमेंट्स के लिए आवेदन कर सकते हैं।

सुधार के लिए किसी भी क्षेत्रीय कार्यालय में कर सकते आवेदन

झारखंड के भी विद्यार्थी अपने मैट्रिक और इंटर के अंकपत्र या प्रमाणपत्र में सुधार के लिए किसी भी क्षेत्रीय कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। ज्ञात हो कि बिहार बोर्ड यानि BSEB की ओर से पहले जिलावार क्षेत्रीय कार्यालय को निर्धारित किया था।

पहले जिलावार क्षेत्रीय कार्यालय को निर्धारित था

जो छात्र जिस जिले से आते हैं, वे उसी प्रमंडल के क्षेत्रीय कार्यालय में प्रमाणपत्र या अंकपत्र में प्रमाणपत्र में सुधार और द्वितीय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करेंगे। लेकिन छात्रहित में बोर्ड ने यह फैसला लिया है।

डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट सिस्टम (डीएमएस) के माध्यम से ऑनलाइन सुधार की सुविधा

अब बिहार के किसी भी जिले के विद्यार्थी किसी भी क्षेत्रीय कार्यालय में सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड की मानें तो बोर्ड की ओर से डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट सिस्टम (DMS) के माध्यम से ऑनलाइन सुधार की सुविधा दी है। इससे माइनर सुधार तुरंत हो जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

BRABU Special Exam: स्नातक पार्ट वन की जल्द होगी स्पेशल परीक्षा, रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां जाने सभी डिटेल्स

BRABU Practical Exam : स्नातक पार्ट- 1 और पार्ट 3 की प्रैक्टिकल परीक्षा आज से, तीन लाख छात्र होंगे शामिल

BRABU Degree: बिहार यूनिवर्सिटी में डिग्री के लिए छात्रों को अब नहीं देनी होगी मार्क्सशीट, डिग्री के लिए नहीं लगेगा लंबा समय, जाने क्या है अपडेट