BRABU : दो साल के बाद होगा दीक्षांत समारोह का आयोजन, प्रस्ताव तैयार, यहां जाने कब होगा समारोह

 BRABU Convocation Ceremony 2022

BRABU : दो साल के बाद होगा दीक्षांत समारोह का आयोजन, प्रस्ताव तैयार, यहां जाने कब होगा समारोह

BRABU Convocation Ceremony 2022 : बिहार यूनिवर्सिटी BRABU में दो साल के बाद दीक्षांत समारोह (Convocation Ceremony) आयोजित किया जाएगा।


समारोह के लिए Bihar University का परीक्षा विभाग राजभवन को पत्र भेजने जा रहा है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार ने बताया

बिहार यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार ने सोमवार को बताया कि हमलोग दीक्षांत समारोह के लिए राजभवन को प्रस्ताव भेजने जा रहे हैं। वहां से अनुमति मिलने के बाद बिहार विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा।

बिहार यूनिवर्सिटी में वर्ष 2019 में हुआ था दीक्षांत समारोह का आयोजन

बिहार यूनिवर्सिटी में वर्ष 2019 में दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ था। उसके बाद कोरोना के कारण दीक्षांत समारोह नहीं हो सका। पिछले वर्ष राजभवन से दीक्षांत समारोह की Dimmed Date आई थी, लेकिन समारोह नहीं हुआ था।

रजिस्ट्रार प्रो. राम कृष्ण ठाकुर ने बताया

बिहार यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रो. राम कृष्ण ठाकुर ने बताया कि परीक्षा विभाग से बात कर दीक्षांत समारोह पर राजभवन से बात की जाएगी।

वर्ष 2018-21 के छात्रों के लिए होगा समारोह

दीक्षांत समारोह में Gold Medalist छात्रों को राज्यपाल से डिग्री दिलाई जाएगी। यह दीक्षांत समारोह वर्ष 2018-21 के छात्रों के लिए होगा। इसके अलावा Top 10 विद्यार्थियों को भी Degree दी जाती है। दीक्षांत समारोह होने का कई PhD student भी इंतजार कर रहे हैं।

बिहार यूनिवर्सिटी से जुड़े सूत्रों ने बताया

बिहार यूनिवर्सिटी से जुड़े सूत्रों ने बताया गया कि इस बार पूरी तैयारी के साथ समारोह कराने में बिहार यूनिवर्सिटी लगा है। समारोह के लिए छात्र संघों ने भी बिहार विश्विद्यालय को आवेदन दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

BRABU Practical Exam : स्नातक पार्ट- 1 और पार्ट 3 की प्रैक्टिकल परीक्षा आज से, तीन लाख छात्र होंगे शामिल

BRABU Special Exam: स्नातक पार्ट वन की जल्द होगी स्पेशल परीक्षा, रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां जाने सभी डिटेल्स

BRABU Degree: बिहार यूनिवर्सिटी में डिग्री के लिए छात्रों को अब नहीं देनी होगी मार्क्सशीट, डिग्री के लिए नहीं लगेगा लंबा समय, जाने क्या है अपडेट