BRABU UG Admission 2022 : कल जारी होगी स्नातक में नामांकन के लिए 4th मेरिट लिस्ट, जाने UMIS कोआर्डिनेटर ने क्या कहा |

 

BRABU UG Admission 2022 : कल जारी होगी स्नातक में नामांकन के लिए 4th मेरिट लिस्ट, जाने UMIS कोआर्डिनेटर ने क्या कहा

BRABU UG Admission 2022 : कल जारी होगी स्नातक में नामांकन के लिए 4th मेरिट लिस्ट, जाने UMIS कोआर्डिनेटर ने क्या कहा

BRABU UG 4th Merit List 2022 : बिहार यूनिवर्सिटी BRABU में स्नातक सत्र 2022-25 में नामांकन के लिए एडिट की तिथि कल समाप्त हो गई है।

10 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने एडिट किया है। इसी आधार पर बिहार यूनिवर्सिटी BRABU UG 4th Merit List 2022 जारी करेगा।

बिहार यूनिवर्सिटी के UMIS कोआर्डिनेटर प्रो.टीके डे ने बताया कि इस बार काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने अपने विषय और कालेज का विकल्प बदला है।

नामांकन के लिए 5-6 दिनों का समय दिया जाएगा
इसबार कम से कम 10 कालेजों का विकल्प देना अनिवार्य था। ऐसे में जिन कालेजों में सीटें रिक्त होंगी। वहां छात्र-छात्राओं का नाम आवंटित किया जाएगा इसके बाद 5-6 दिनों का समय नामांकन के लिए दिया जाएगा ।

पहली सूची में हुआ था 70 हजार नामांकन हुए

यूनिवर्सिटी ने 90 हजार विद्यार्थियों की पहली सूची जारी की थी । इसमें 70 हजार नामांकन लिया दूसरी सूची में 13 हजार विद्यार्थियों के नाम आवंटित किए गए। इनमें 7 हजार और तीसरी सूची 25 हजार विद्यार्थियों की जारी की गई जिसमें 10 हजार विद्यार्थियों के नाम आवंटित किए गए।

चौथी मेरिट लिस्ट 15 हजार सीटों पर जारी की जाएगी

चौथी मेघा सूची करीब 15 हजार सीटों पर जारी की जाएगी। स्नातक में सत्र 2020 में 1.05 लाख विद्यार्थियों नामांकन लिया था। उस समय कालेजों की संख्या 79 थी 2021 में कालेजों की संख्या बढ़कर 108 हो गई । इसके बाद नामांकन में मात्र नौ हजार का इजाफा हुआ ।

चौथी मेरिट लिस्ट के बाद आनस्पाट नामांकन पर विचार

पिछले वर्ष करीब डेढ़ लाख आवेदन आए थे इनमें 1.14 लाख विद्यार्थियों ने नामांकन कराया था । इसबार 8 महीने से नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद भी नामांकन का आंकड़ा एक लाख से कम है चौथी सूची के बाद विश्वविद्यालय आनस्पाट नामांकन पर विचार कर सकता है।

पीजी में भी अधिक सीटें खाली

पीजी सत्र 2021-23 में भी पीजी विभाग और कालेजों को मिलाकर करीब दो हजार सीटें खाली हैं। प्रमुख विषयों में इक्का – दुक्का तो दर्शनशास्त्र , बाटनी , मैथिली , संस्कृत , उर्दू , बांग्ला समेत दर्जनभर विषयों में दो हजार से अधिक सीटें रिक्त हैं ।

Comments

Popular posts from this blog

BRABU Practical Exam : स्नातक पार्ट- 1 और पार्ट 3 की प्रैक्टिकल परीक्षा आज से, तीन लाख छात्र होंगे शामिल

BRABU Special Exam: स्नातक पार्ट वन की जल्द होगी स्पेशल परीक्षा, रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां जाने सभी डिटेल्स

BRABU Degree: बिहार यूनिवर्सिटी में डिग्री के लिए छात्रों को अब नहीं देनी होगी मार्क्सशीट, डिग्री के लिए नहीं लगेगा लंबा समय, जाने क्या है अपडेट