BRABU UG Admission 2022 : स्नातक सत्र 2022-25 में दाखिला के लिए पांच हजार छात्रों ने बदला विषय, जाने कब जारी होगी मेरिट लिस्ट |
BRABU UG Admission 2022 : स्नातक सत्र 2022-25 में दाखिला के लिए पांच हजार छात्रों ने बदला विषय, जाने कब जारी होगी मेरिट लिस्ट

BRABU UG Admission 2022: बिहार यूनिवर्सिटी (BRABU) में स्नातक सत्र 2022-25 में दाखिला लेने के लिए आवेदन करने वाले पांच हजार छात्रों ने अपने विषय को बदल लिया हैं।
इन छात्रों ने पहले इतिहास विषय में आवेदन किया था। इतिहास में सीट भर जाने के कारण इनका दाखिला नहीं हो सका।
यूएमआईएस कोऑर्डिनेटर प्रो. टीके डे ने बतायाइन छात्रों को यूनिवर्सिटी ने पोर्टल पर एडिट का विकल्प दिया। यूएमआईएस कोऑर्डिनेटर प्रो. टीके डे ने बताया कि बुधवार तक आवेदन में पोर्टल पर जाकर एडिट किया जा सकता है।
अब तक पांच हजार छात्रों ने बदला विषय
अब तक पांच हजार छात्रों ने इतिहास विषय बदलकर पोल साइंस, सोशियोलॉजी और फिलास्फी विषय में दाखिले लिए आवेदन किया है। BRABU UG Admission 2022 आवेदन के बाद अब शनिवार को मेधा सूची जारी की जाएगी।
स्नातक में अब भी एक लाख से अधिक सीटें खाली
यूनिवर्सिटी में स्नातक (UG) में नामांकन के लिए एक लाख 57 हजार छात्रों ने आवेदन किया था। इसमें से 85 हजार का ही दाखिला हो सका है।
वहीं, नए संबद्ध कॉलेजों को मान्यता मिलने के बाद यूनिवर्सिटी में इस बार स्नातक में करीब दो लाख सीटों पर दाखिला होना है। स्नातक में अब भी एक लाख से अधिक सीटें खाली हैं।
Comments
Post a Comment