BRABU Result : स्नातक सत्र 2019-22 और पीजी सत्र 2020-22 के रिजल्ट को जारी करने के लिए छात्रों ने सौंपा ज्ञापन, जाने जब घोषित होगा परीक्षा परिणाम |
BRABU Result : स्नातक सत्र 2019-22 और पीजी सत्र 2020-22 के रिजल्ट को जारी करने के लिए छात्रों ने सौंपा ज्ञापन, जाने जब घोषित होगा परीक्षा परिणाम

BRABU UG PG Result : बिहार यूनिवर्सिटी के सत्र 2019-22 और पीजी सत्र 2020-22 के छात्र – छात्राओं ने बुधवार को प्रति कुलपति प्रो. रविंद्र कुमार से मुलाकात कर रिजल्ट जारी करने को लेकर सौंपा ज्ञापन।
छात्र नेता करण सिंह के नेतृत्व में
छात्र नेता करण सिंह के नेतृत्व में मिलने पहुंचे छात्र-छात्राओं ने कहा कि स्नातक सूत्र 2019-22 व स्नातकोत्तर सत्र 2020-22 के द्वितीय सेमेस्टर का परिणाम जारी नहीं हुआ है ।
परीक्षा समाप्त हुए तीन माह बीत गए
इस कारण सत्र विलंब हो रहा है। बिहार छात्र संघ के जिलाध्यक्ष करण सिंह ने कहा कि परीक्षा समाप्त हुए तीन माह बीत गए हैं। अबतक परिणाम नहीं आने से विद्यार्थियों का रोष बढ़ रहा है।
प्रति कुलपति ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर परीक्षा परिणाम घोषित
छात्रों ने छात्र संगठनों को मजबूत करने के लिए छात्र संघ चुनाव कराने की मांग की। प्रति कुलपति ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। वहीं कुलपति से वार्ता कर छात्र संघ चुनाव कराने पर रणनीति बनाई।
Comments
Post a Comment