BRABU : दिसंबर में होगी बिहार यूनिवर्सिटी की स्नातक सत्र 2019-22 के पार्ट-3 की परीक्षा, जाने परीक्षा नियंत्रक ने क्या कहा |

 

BRABU : दिसंबर में होगी बिहार यूनिवर्सिटी की स्नातक सत्र 2019-22 के पार्ट-3 की परीक्षा, जाने परीक्षा नियंत्रक ने क्या कहा

BRABU : दिसंबर में होगी बिहार यूनिवर्सिटी की स्नातक सत्र 2019-22 के पार्ट-3 की परीक्षा, जाने परीक्षा नियंत्रक ने क्या कहा

BRABU TDC Part- 3 Exam : बीआरए बिहार यूनिवर्सिट के स्नातक सत्र 2019-22 के पार्ट – 3 की परीक्षा दिसंबर में होगी। इस परीक्षा के साथ ही सत्र को नियमीत करने की दिशा में पहल की गई है।

इस सत्र की पार्ट टू की परीक्षा हो चुकी है और इस महीने में रिजल्ट भी (BRABU TDC Part 2 Result) जारी किया जाएगा।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार ने बताया

बिहार यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि राजभवन को भेजे गए परीक्षा कैलेंडर के अनुसार सब कुछ तैयार किया गया है ।

स्नातक का सत्र 2019–22 लगभग ट्रैक पर आ गया है इस परीक्षा का रिजल्ट अगले साल फरवरी तक जारी किया जाएगा। बता दे कि सत्र 2020-23, 2021-24 और 2022-25 की सभी परीक्षाएं लगातार आयोजित की जाएंगी।

प्रेक्टिकल परीक्षा का अंक नहीं आने के कारण हो रहा विलं

बिहार यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि स्नातक द्वितीय वर्ष का परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। लेकिन कुछ डिग्री कॉलेजों की ओर से अबतक प्रेक्टिकल परीक्षा का अंक नहीं भेजा गया है।

कालेजों को कई बार रिमाइंडर भी भेजा जा चुका है। कहा कि यदि कालेजों ने शीघ्र अंक नहीं उपलब्ध कराया तो उन्हें छोड़कर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित कॉलेज ही जिम्मेवार माने जाएंगे ।

Comments

Popular posts from this blog

BRABU Practical Exam : स्नातक पार्ट- 1 और पार्ट 3 की प्रैक्टिकल परीक्षा आज से, तीन लाख छात्र होंगे शामिल

BRABU Special Exam: स्नातक पार्ट वन की जल्द होगी स्पेशल परीक्षा, रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां जाने सभी डिटेल्स

BRABU Degree: बिहार यूनिवर्सिटी में डिग्री के लिए छात्रों को अब नहीं देनी होगी मार्क्सशीट, डिग्री के लिए नहीं लगेगा लंबा समय, जाने क्या है अपडेट