Bihar Scholarship 2022 : बिहार के 1.90 करोड़ छात्र-छात्राओं को पोशाक और छात्रवृत्ति के लिए 209 करोड़ जारी, यहां जाने कैसे मिलेगी छात्रों को यह राशि |


Bihar Scholarship 2022 : बिहार के 1.90 करोड़ छात्र-छात्राओं को पोशाक और छात्रवृत्ति के लिए 209 करोड़ जारी, यहां जाने कैसे मिलेगी छात्रों को यह राशि

Bihar Scholarship 2022 : बिहार के 1.90 करोड़ छात्र-छात्राओं को पोशाक और छात्रवृत्ति के लिए 209 करोड़ जारी, यहां जाने कैसे मिलेगी छात्रों को यह राशि

Bihar Scholarship 2022 : राज्य के सरकारी और सरकार संपोषित विद्यालयों में पढ़ने वाले तकरीबन 1.90 करोड़ बच्चों को विभिन्न लाभुक योजनाओं की राशि उनके खाते में भेजने की तैयारी अंतिम चरण में है।

इसके तहत माध्यमिक कक्षा के छात्र-छात्राओं को उनके खाते में भेजने के लिए 2200 करोड़ की राशि कोषागार से विमुक्त कर दी गई है।

करीब 209 करोड़ की स्वीकृत व विमुक्ति का आदेश जारी

कल यानि बुधवार को प्रारंभिक कक्षा के बच्चों को Bihar Scholarship 2022 के लिए प्रोत्साहन योजना का लाभ देने के लिए करीब 209 करोड़ की स्वीकृत व विमुक्ति का आदेश जारी किया गया। इस राशि से 60 लाख 67 हजार 677 छात्र-छात्राओं को पोशाक व छात्रवृत्ति दी जाएगी।

43.92 लाख को मिलेंगे पोशाक के पैसे :

बिहार शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक विद्यालयों के बच्चों के पोशाक तथा अन्य शैक्षणिक सामग्री के क्रय के लिए 96 करोड़ 67 लाख 75300 रुपए विमुक्त किया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में 75 फीसदी उपस्थिति के आधार पर यह राशि छात्र-छात्राओं को दी जाएगी।

बिहार के सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों के 43 लाख 79 हजार 280 जबकि गैर सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक स्कूलों के 13 हजार 242 विद्यार्थियों पोशाक की राशि दी जानी है।

6 से 8 तक की छात्राओं को 1000 रुपए दिए जाएंगे

पोशाक के लिए कक्षा 1 एवं 2 की छात्राओं को 600, 3 से 5 तक की छात्राओं को 700, 6 से 8 तक की छात्राओं को 1000 रुपए दिए जाते हैं।

16.75 लाख बच्चों को छात्रवृत्ति दी जाएगी

मौजूदा वित्तीय वर्ष में प्रारंभिक विद्यालयों के वैसे छात्र जिनकी पारिवारिक आय 1.5 लाख सालाना है एवं सामान्य कोटि की छात्राओं को 75 फीसदी हाजिरी के आधार पर छात्रवृत्ति की राशि दी जाएगी।

7 और 8 में के छात्र-छात्राओं के खाते में 1800 रुपए भेजे जाएंगे

16 लाख 75 हजार 155 ऐसे विद्यार्थियों के लिए विभाग ने 174 करोड़ 99 लाख 98 हजार 850 रुपये जारी किये हैं।Bihar Scholarship Yojana 2022 पहली से चौथी कक्षा तक के विद्यार्थियों 600, 5 व 6 के छात्र छात्राओं को 1200, जबकि – कक्षा 7 एवं 8 में के छात्र-छात्राओं के खाते में 1800 रुपए भेजे जाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

BRABU Practical Exam : स्नातक पार्ट- 1 और पार्ट 3 की प्रैक्टिकल परीक्षा आज से, तीन लाख छात्र होंगे शामिल

BRABU Special Exam: स्नातक पार्ट वन की जल्द होगी स्पेशल परीक्षा, रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां जाने सभी डिटेल्स

BRABU Degree: बिहार यूनिवर्सिटी में डिग्री के लिए छात्रों को अब नहीं देनी होगी मार्क्सशीट, डिग्री के लिए नहीं लगेगा लंबा समय, जाने क्या है अपडेट